कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, सफाई मित्र हुए सम्मानित

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पटना

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में सफाई मित्रों को सम्मानित किए जाने के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने सभी सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए बताया कि इस अभियान का आयोजन तीन प्रमुख स्तंभों ‘स्वच्छता लक्षित इकाई में श्रमदान गतिविधि’, ‘स्वच्छता में जन भागीदारी’और ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ के आधार पर किया गया था, जिसका विषय ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’, व्यवहार और सांस्कृतिक बदलावों को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। डॉ. दास ने यह भी बताया कि हमारा संस्थान इस अभियान में जोर-शोर से सक्रिय रहा और समाज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ संदेश को संप्रेषित करने में सफल रहा और आगे भी इसी तरह से उत्साहपूर्वक कार्य करता रहेगा। स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि पूरे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2024 के अंतर्गत पखवाड़े में संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया, जैसे स्वच्छता शपथ, एक पेड़ माँ के नाम, स्वच्छता दौड़, कविता, लेख, चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, स्वच्छता संवाद, वेस्ट टू आर्ट कार्यशाला, मानव श्रृंखला बनाकर रैली निकालते हुए स्वच्छता का संदेश, कार्यालय परिसर में स्वच्छता, धार्मिक स्थानों में साफ़-सफाई, पशुधन इकाई में साफ़-सफाई, संस्कृति कार्यक्रम से स्वच्छता का संदेश, स्वास्थ्य शिविर, ईएसआई कार्ड एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे जानकारी, प्रधानमन्त्री जन-धन योजना की जानकारी, सफाई मित्रों को सम्मान आदि। टीम वर्क की भावना से ही ये सारी गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं, जिसके लिए संस्थान के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। स्वछता पखवाड़ा को सफलतापूर्वक आयोजित करने में डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. सुरेन्द्र अहिरवाल, डॉ. मृदुस्मिता देवनाथ, अभिषेक कुमार, पी. के. सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, संजय राजपूत, उमेश कुमार मिश्र एवं अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई