डेहरी में शोकसभा, पत्रकार अर्चना मेहरा को दी गई श्रद्धांजलि

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। संवेदनाओं और मौन श्रद्धांजलि के बीच पत्रकार अर्चना मेहरा को याद करते हुए शहर के पत्रकारों ने एक शोकसभा आयोजित की। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इस अवसर पर स्थानीय प्रेस क्लब डेहरी के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

अर्चना मेहरा, स्वर्गीय अभ्यचन्द मेहरा की पुत्रवधू एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रगुप्त मेहरा की धर्मपत्नी थीं। स्व. अभ्यचन्द मेहरा शहर के पत्रकारिता जगत के अत्यंत सम्मानित और वरिष्ठ स्तंभों में गिने जाते थे। अर्चना मेहरा पिछले लगभग दो वर्षों से कैंसर से संघर्ष कर रही थीं। इलाज के क्रम में वाराणसी के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अर्चना मेहरा ने सदैव निष्पक्षता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

सभा में उपस्थित पत्रकारों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोकसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली मिलन समारोह नहीं मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक जगनारायण पांडेय, सचिव मुकेश पांडेय, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मदन कुमार, राम अवतार चौधरी, विकास चंदन, निशांत कुमार, रवींद्र कुमार, रविकेश उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, कमलेश मिश्रा, राघवेन्द्र कुमार बिशु सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारिता जगत ने अर्चना मेहरा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Share
  • Related Posts

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट, डेहरी की बैठक में डॉ. उदय कुमार सिन्हा को अगले पांच वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट की संरक्षक डॉ. रागिनी सिन्हा…

    Share

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में ‘विकसित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित