जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव, लोगों ने जमकर डांडिया नृत्य किया

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार की रात्रि राज वाटिका होटल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह एवं संचालन उषा सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुभारंभ शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार, समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी, सासाराम के डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी, राजपुर के जिला पार्षद रेशमा देवी, पूर्व उप मुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं मां दुर्गा की आरती वंदन से हुई।आगत अतिथियों एवं महिलाओं का स्वागत समारोह अंग वस्त्र ,फूल माला एवं बुके से सम्मानित किया गया। डांडिया महोत्सव में महिलाएं, बच्चें और युवतियां ने आकर्षक और पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया रास किया। खुशी और मस्ती भरे वातावरण में आनंद उठाया। इस दौरान लोग जमकर डांडिया नृत्य किया ।महोत्सव के आयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि डांडिया महोत्सव नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का एक अभिन्न हिस्सा है इसमें लकड़ी का छड़ियों (डांडिया) का उपयोग होता है जो तलवारों का प्रतीक है। इस महोत्सव की विशेषता हृदयभरि भावना, भक्ति और धार्मिक भावनाओं का समाहित होना है, यह नृत्य देवी दुर्गा की शक्ति और असुरों का विनाश का प्रतीक है। महोत्सव के संयोजक उषा सिंह ने बताया कि नारी शक्ति का प्रतीक है गरबा, डांडिया नृत्य। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। महिलाएं समाज सेवा के प्रति समर्पित एवं प्रोत्साहित होती है।इस अवसर पर डॉ. प्रीति पांडे, मधु कुमारी, संध्या सिंह, एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी, जितेंद्र कुमार, अमित पटेल, प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अनु कुमारी, अजय सिंह, राजेश कुशवाहा, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता, गायत्री देवी, पूनम कुमारी, सोनी कुमारी, संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, खुशी कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिखा शर्मा, सविता कुमारी, गायत्री देवी, पूनम कुमारी, रोशनी कुमारी, अनुराधा कुमारी, प्रीति कुमारी, शारदा कुमारी, सरस्वती देवी, अटल कुशवाहा, सुधांशु कुशवाहा, अनुपम कुमारी, द्रौपदी कुमारी, अंजू कुमारी, रागिनी कुमारी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान