संविधान दिवस के अवसर पर डालसा द्वारा शपथ कार्यक्रम का आयोजन

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास सासाराम अनुज कुमार जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकरीगण एवं न्यायालय कर्मियों ने संविधान का शपथ लिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान दिवस पर संविधान के द्वारा प्रद्त शक्तियों एवं अधिकारों की विधि सम्मत पालन करने का शपथ लिया। जैसा कि प्रत्येक साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है जो भारत के संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढ़ाचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। इस अवसर पर संविधान सप्ताह दिवस 26 नवम्बर 2024 से 02 दिसम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है। जिसमें नालसा एवं बालसा से संबंधित योजनाओं के बारे में विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उपरोक्त के निर्देशान्सार जिलान्तर्गत स्कूलों में भी शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों में रामजी प्रसाद यादव, उमेश कुमार राय, अनिल कुमार, सुधाकर पाण्डेय, प्रहलाद कुमार, दामोदर प्रसाद, दिनेश कुमार प्रधान, सचिन कुमार मिश्र, राकेश कुमार, सुरभी श्रीवास्तव, विद्यानन्द सागर, मुकेश कुमार पाण्डेय, अमित पाण्डेय, गीतिका त्रिपाठी, आकाश कुमार, सुधीर कुमार पासवान समेत न्यायालय कर्मी मनोज कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार
सिंह, सैयद अख्तर सहित अन्य न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

डेहरी आन सोन अनुमंडल विधिक संघ द्वारा मंगलवार को अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र में संविधान आज ही के दिन सुचारू रूप से संसद द्वारा बहुमत से पारित कर लागू किया गया। नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त करने का अधिकार कानूनी रूप से भारत में संचालित हुआ। इसके तहत देश के आम नागरिकों को एक समान मौलिक अधिकारों का समान अधिकार प्रदान किया गया है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता