शुभारंभ हुआ डांस व फैशन का महासंग्राम

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) निशांत राज। एनीकट रोड स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार को रुद्रा महाकाल डांस एकेडमी द्वारा “चैंपियन ऑफ बिहार: डांस और फैशन महासंग्राम” का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और लोजपा (रा.) के प्रदेश महासचिव, सह समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कहा कि डांस और फैशन के इस महासंग्राम ने जिले के युवाओं और बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का एक अद्भुत मंच प्रदान किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने न केवल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी अवसर प्रदान किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना पर श्रुति चौधरी का मनमोहक नृत्य से हुई। इस नन्ही से कलाकार ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

इस महासंग्राम में डांस और फैशन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन के रहे जज प्रतीक कुमार और राघव पुरे ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखी। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया।

आयोजनकर्ता संजीव कुमार ने सोनमाटी को बताया कि यह प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें सैकड़ों प्रतिभागी भाग लेंगे, और फाइनल मुकाबला मार्च में होगा। विजेताओं की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन में नंदन किड्स स्कूल और गायक राजेश कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मौके पर समाजसेवी विनोद पासवान, लोजपा नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार, डांस एकेडमी के सदस्य सत्येंद्र पाल, सौरभ मिश्रा गोविंदा कुमार, सलोनी सिंह, प्रिया कमल, रोहित सिंह , चंदन कुमार कश्यप, मयंक कुमार सिंह, बच्चों, अभिभावकों और कला प्रेमियों बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता