पांच दिवसीय विशेष समकालीन आभियान में 7400 वारंट कुर्की निष्पादित : डीआइजी

DIG Satya Prakash

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों रोहतास,भोजपुर,बक्सर व कैमूर में पांच दिनों के विशेष समकालीन आभियान में 7400 वारंट, इश्तहार व कुर्की जब्ती निष्पादन किए गए है।

डीआइजी डॉ. सत्यप्रकाश के अनुसार 8 जनवरी से चले पांच दिनों के इस अभियान में भोजपुर जिला सबसे आगे रहा है । वहां 3200 वारंट, कुर्की जब्ती व इश्तहार निष्पादित किए गए। वहीं रोहतास में 1900, कैमूर में 1300 व बक्सर जिले में 1000 वारंट, कुर्की जब्ती व इश्तहार निष्पादित किए गए।
उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल ने लंबित वारंटों का 88, भभुआ ने 75 , पीरो ने 45 व सासाराम अनुमंडल ने दस प्रतिशत वारंट निष्पादित किया है।
वहीं भोजपुर के सदर थाना ने 1200, पीरो व विक्रमगंज वारंटों के निष्पादन में अव्वल रहे है ।
उन्होंने कहा कि सभी एसडीपीओ को आगामी 16 जनवरी तक सभी लंबित वारंटों के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया है। वारंट निष्पादन में अव्वल रहे एसडीपीओ व थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्य में शिथिलता बरतने वाले पर कारवाई किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी एसडीपीओ को 17 जनवरी तक सभी वारंटों, कुर्की व इश्तहार के शतप्रतिशत निष्पादन के प्रमाण पत्र देने होंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कारवाई की अनुशंसा की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन