चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। सोन नदी के पश्चिमी तट पर थाना चौक-एनिकट रोड स्थित चित्रगुप्त मैदान में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की गई। चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में चित्रांश परिवारों के पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। शाम को भगवान चित्रगुप्त की महाआरती, महाप्रसाद वितरण, जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि पटना के न्यायिक दंडाधिकारी चंदन वर्मा ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई-लिखाई के अलावा सफलता का कोई स्थायी विकल्प नहीं है। भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को भी अपने कर्मों और शिक्षा के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का प्रयास होना चाहिए कि शिक्षा का महत्व समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। विशेषकर उन लोगों को शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है, जो इससे वंचित हैं। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश भी देती है। इस संदेश को समाज के जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

इससे पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. उदय कुमार सिन्हा ने संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को उससे जोड़ना आवश्यक है। भगवान चित्रगुप्त की महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही समाज में उनकी पूजा की परंपरा चली आ रही है। कायस्थ समाज उनकी आराधना और आदर्शों से प्रेरणा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। भगवान चित्रगुप्त का संबंध कलम और दवात से माना जाता है। वे मनुष्य के धर्म-कर्म और पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं।

समारोह में डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, प्यारे लाल ओझा, गुड्डू चंद्रवंशी, दंत चिकित्सक डॉ. नवीन नटराजन, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय तथा सुनीता कुमारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. उदय कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान, लेखनी, न्याय और कर्मों के लेखा-जोखा के प्रतीक हैं। चित्रगुप्त पूजा मनुष्य को अपने कर्मों के प्रति उत्तरदायी रहने तथा सत्यनिष्ठा, विवेक और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कलम, दवात और पुस्तकों के पूजन की परंपरा शिक्षा, ज्ञान और लेखनी की महत्ता को दर्शाती है। यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्ममंथन करने और अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेने का अवसर भी है।

इस अवसर पर चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की संरक्षक एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी सिन्हा, कमल सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, ब्रह्मेश्वर नाथ, राजीव रंजन, आलोक श्रीवास्तव, श्रवण कुमार अटल, नवीन कुमार सिन्हा, मनोरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, रुपेश राय, अजित कुमार सिन्हा, गोल्डन श्रीवास्तव, अमर सिन्हा, अमित कुमार, मोनू कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, निर्मल सिन्हा, सोनू सिन्हा, प्रवीण कुमार, दिगपाल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राकेश कुमार वर्मा, अनूप कुमार श्रीवास्तव, संवेदना अस्पताल की निदेशक डॉ. मालिनी राय, अनुभा सिन्हा और विभा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश परिवारों के सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आगामी विधानसभा एवं अन्य चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR-2027)…

    Share

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    पटना। छठ पूजा के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और स्वच्छता को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    छठ पर डेहरी-सासाराम में बदलेगी यातायात व्यवस्था, छह जगहों पर ड्रॉप गेट

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

    रोहतास जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता