ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

आरा (भोजपुर)। स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर के प्रांगण में स्थापित ध्यान योग केंद्र की संचालन समिति की बैठक डॉ. जया जैन की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह के संचालन में संपन्न हुई।
डॉ. जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की देखरेख में संचालित इस योग केंद्र के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि वार्ड-वार्ड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड पार्षद, मुखिया, जिला पार्षद, पंच-सरपंच आदि से संपर्क कर स्वास्थ्य जांच शिविर सह प्रशिक्षण केंद्र के कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही कम खर्च में जरूरतमंद लोगों का उपचार भी ट्रस्ट की ओर से कराया जाएगा। लोगों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
बैठक में मीडिया प्रभारी विजय कुमार सिंह, स्वामी विक्रमादित्य, प्राकृतिक चिकित्सक नंद किशोर राम, ट्रस्ट के सह सचिव संतोष कुमार सिंह, कवि दूधेश्वर मिश्र, महिला चिकित्सक सजला सिन्हा तथा सर्वजीत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। संयुक्त श्रम संसाधन भवन, डालमियानगर में शुक्रवार को बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं…

    Share

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 15 से 30 जून तक कृषि विभाग एवं आत्मा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी