विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व अपराध पर नियंत्रण को लेकर डीआईजी की बैठक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस केंद्र परिसर में शुक्रवार को शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश ने परिक्षेत्र के चारों एसपी और सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में शाहाबाद प्रमंडल के सभी पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। डीआईजी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी में सभी पुलिस पदाधिकारी तत्परता से कार्य करें। कई अनुमंडल क्षेत्र में देखा जाता है कि कांडों के निष्पादन व पुलिस कार्य की गति धीमी है, जो चिंता का विषय है। वैसे पुलिस पदाधिकारी पर नजर रखी जा रही है। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण व अमन चैन बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा।

डीआईजी ने निरीक्षण व बैठक के दौरान जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महत्वपूर्ण कांडों में स्पीडी ट्रायल की प्रगति, अवैध शस्त्र बरामदगी, आर्म्स एक्ट, हत्या व हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, यातायात व्यवस्था नियंत्रण तथा संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर ठोस रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक में रोहतास एसपी रौशन कुमार, कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, बक्सर एसपी शुभम आर्य, भोजपुर एसपी श्री राज आदि थे।

  • निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    सासाराम (रोहतास)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखीय जानकारी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े एक मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम/पोस्ट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी