जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पादन के दिए निर्देश

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें उप – विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-अपर – जिला दंडाधिकारी, जिला लोक शिकायत – निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा, सामान्य एवं आपदा प्रबंधन, – निदेशक डीआरडीए रोहतास, विशेष – कार्य पदाधिकारी रोहतास एवं प्रभारी – पदाधिकारी, लोक शिकायत अनुश्रवण कोषांग-सह-महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र रोहतास एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं जिले के सभी अंचल अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

उक्त जनता दरबार में लगभग कुल 102 व्यक्ति उपस्थित हुये जिन्हें विषयवार/विभागवार यथा-राजस्व, विकास एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, शिकायतों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों से जिलाधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ एक एक करके सभी आवेदकों से साक्षात्कार करते हुये उनके फरिवादों, समस्याओं को सुना गया तथा उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निदेशों के साथ तत्काल कार्रवाई करने हेतु हस्तगत करा दिया गया। लोक साक्षात्कार के समय ही शिकायत एवं समस्याओं के समीक्षोपरान्त ऐसे आवेदन पत्रों को जिसमें लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत सुनवाई के योग्य थे, वैसे आवेदकों के शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई करते हुये नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निदेश के साथ संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों यथा सासाराम, बिक्रमगंज एवं डिहरी को जनता दरबार में ही हस्तगत करा दिया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टीपू सुल्तान)

Share
  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश