भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला संयोजक,मंडल अध्यक्ष ने विजेथुआ धाम का किया दर्शन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, सुल्तानपुर

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जनपद सुल्तानपुर की नवगठित इकाई का आज कादीपुर तहसील मुख्यालय पर प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,जिला संयोजक नरेंद्र द्विवेदी,अंजनी तिवारी,प्रशांत उपाध्याय का भव्य स्वागत सर्किट हाउस पर किया गया।
तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष एड.रमेश तिवारी के नेतृत्व में पावन विजेथुआ धाम पर पहुंच कर हनुमान जी का दर्शन किया। तहसील कादीपुर के वरिष्ठ पत्रकार केशव मिश्रा के आवास पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिस पर केशव जी ने मंडल अध्यक्ष व जिला संयोजक नरेंद्र द्विवेदी उनकी टीम का माल्यार्पण कर बधाई दी।
सभी पत्रकारों को जिला संयोजक नरेंद्र द्विवेदी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि”हमारी प्राथमिकता पत्रकार साथियों के मदद की है इसके साथ ही आगामी दस दिनों के अंदर संगठन का आई.कार्ड मुहैया करा दिया जाएगा।”
इस अवसर पर कादीपुर तहसील के अध्यक्ष एड. रमेश तिवारी,मनोज पांडेय,प्रेम शंकर पांडेय,संतोष सिंह,सुनील कुमार दुबे,रणंजय मिश्रा,अखिलेश जायसवाल,महेश दुबे,राम जी मिश्रा,संतोष मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट : डा. भगवान उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई