डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग:ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं अग्निशमन पदाधिकारी की उपस्थिति में गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस में व्यवस्था को देखा और संबंधित से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। 

वेयरहाउस में अधिष्ठापित हाइड्रेट एवं अग्निशमन यंत्र के बारे में जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त की गई तथा अग्निशमन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि इनकी कार्यशीलता अवधि की जाँच कर लें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन वाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं विगत निर्वाचनों में कोई निर्वाचन वाद दायर नहीं हुआ है। साथ हीं वेयरहाउस में कार्यरत सीसीटीवी एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त पुलिस बल के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।उक्त निरीक्षण के क्रम सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित हुए।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    पौध आधारित भोजन से स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण संभव: जीएनएसयू वेबिनार में विशेषज्ञों का जोर

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और वीगन आउटरीच के संयुक्त तत्वावधान में “फूड-प्लैनेट-हेल्थ” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन शनिवार को किया गया।…

    Share

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    देहरादून। जस्टिस सूर्यकांत ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लेखक गांव का भ्रमण करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायालय तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पौध आधारित भोजन से स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण संभव: जीएनएसयू वेबिनार में विशेषज्ञों का जोर

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से आईओटी सिंचाई तक पहल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से आईओटी सिंचाई तक पहल

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ