डॉ. आरसी गौतम यंग एग्रोनोमिस्ट अवार्ड 2024 से नवाजे गया पटना के डॉ. राकेश

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार को डॉ. आर. सी. गौतम यंग एग्रोनोमिस्ट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में स्व. डॉ. आर. सी. गौतम की 81वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में स्वर्ण पदक, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न शामिल थे, जिसे डॉ. सीएच. श्रीनिवास राव, निदेशक एवं कुलपति, भाकृअनुप-आईएआरआई द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान सस्य विज्ञान में डॉ. कुमार के उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों के लिए दिया गया। पिछले 15 वर्षों के दौरान डॉ. राकेश कुमार ने संरक्षण कृषि, धान-परती भूमि प्रबंधन, जलवायु अनुकूल फसल प्रणाली, भूमि क्षरण और उसके समाधान, झूम कृषि, तथा पोषण सुरक्षा के लिए मिलेट्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के बक्सर और गया जिलों में जलवायु अनुकूल मॉडल गांवों के विकास की पहल की है, जिससे बदलते जलवायु परिदृश्य में किसानों की अनुकूलन क्षमता को बढ़ावा मिला है। पुरस्कार समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे जिनमें डॉ. अनुपमा सिंह, अधिष्ठाता, भाकृअनुप-आईएआरआई, जल प्रौद्योगिकी केंद्र, आईएआरआई के निदेशक स्व. डॉ. आर. सी. गौतम के परिजन एवं आईएआरआई के प्रोफेसर शामिल थे। सभी ने डॉ. कुमार के उल्लेखनीय योगदानों की सराहना की।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर डॉ. अनुप दास, निदेशक, भाकृअनुप का पूर्वी का अनुसंधान परिसर, पटना एवं संस्थान के सभी कर्मचारियों ने डॉ. राकेश कुमार को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’