18 जनवरी को भारत विजनरी अवार्ड से नवाजे जाएंगे डॉ. सद्दाम वारसी

भभुआ (कैमूर)- कार्यालय प्रतिनिधि। जब समर्पण, संवेदना और सेवा भाव चिकित्सा के साथ जुड़ जाते हैं, तब डॉक्टर समाज के लिए उम्मीद की मिसाल बन जाते हैं। कैमूर जिले के घटांव गांव निवासी डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी ने अपने कार्यों से यही साबित किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें भारत विजनरी अवार्ड 2026 के लिए चयनित किया गया है।
बिजनेस इन बिहार के संस्थापक श्रीकांत सिंह एवं आलोक सिंह ने बताया कि आगामी 18 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह में यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों से बिहार का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी, कैमूर जिले के घटांव गांव निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर सबीर हुसैन के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पुसौली से प्राप्त की। इसके बाद पटना और दिल्ली से मेडिकल शिक्षा पूरी कर चिकित्सा सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया।
वर्तमान में वे पटना जिले में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कोरोना काल के दौरान नोडल पदाधिकारी रहते हुए उन्होंने कोविमेड ऐप एवं टेली कंसल्टेशन के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों का निःशुल्क इलाज कर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की थी।

Share
  • Related Posts

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षाभले ही नीट परीक्षा के शोर में यूजीसी नेट परीक्षा की गड़बड़ी का मामला दबा हुआ दिख रहा हो, लेकिन इसकी गंभीरता किसी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह