एसडीएम ने निरीक्षण के क्रम बच्चों के साथ बैठ शिक्षक के पढ़ाने की कला देखी

बच्चों के साथ बैठे एसडीएम, शिक्षक के पढ़ाने की कला देखी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रखंड के भैंसहा पंचायत के पंचायत भवन, बस्तीपुर, राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बस्तीपुर का बुधवार को निरीक्षण किया। बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षक के पढ़ाने की कला भी देखी। बच्चों से मिल उनकी समस्याओं को जाना तथा समाधान का भरोसा दिलाया।निरीक्षण के क्रम में पंचायत भवन और उसके आसपास काफी गंदगी पाई गई। रोस्टर तालिका भी पंचायत भवन में नहीं पाई गई। पंचायत भवन में रोस्टर के अनुसार दो कर्मियों को छोड़कर बाकी सभी कर्मी उपस्थित थे। दो अनुपस्थित कर्मी ग्राम कचहरी सचिव सुमित्रा कुमारी व विकास मित्र संगीता कुमारी से स्पष्टीकरण करने के लिए बीडीओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी को निर्देश दिया गया है। साथ ही पंचायत भवन में गंदगी के लिए पंचायत सचिव पर भी स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया है।

राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों द्वारा कमरे का अभाव होने के कारण एक ही कक्ष में दो क्लास चलाने की जानकारी दी गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारदिवारी का निर्माण किए जाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में वे निरीक्षण का कार्य जारी रहेगा। पंचायत के सभी कर्मियों को ससमय कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है। अनुपस्थित पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की भी बात कही।

Share
  • Related Posts

    सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की ओर से सासाराम स्थित आम्रपाली…

    Share

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने बिहार में संभावित अल नीनो प्रभाव को देखते हुए किसानों के लिए विशेष कृषि परामर्श जारी किया है।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जीएनएसयू में एक मंच पर

    नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जीएनएसयू में एक मंच पर

    डीएसपी बनीं डेहरी की सानिया कलीम, अभिनव कला संगम ने किया सम्मानित

    डीएसपी बनीं डेहरी की सानिया कलीम, अभिनव कला संगम ने किया सम्मानित

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    पेलिएटिव केयर में दक्षता बढ़ाने की पहल, नारायण नर्सिंग कॉलेज और ईको इंडिया का संयुक्त कार्यक्रम