मशरूम की खेती कर किसान बढ़ा सकते है अपनी आय, शुरु हुआ जीएनएसयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता।मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने एवं इस कार्य के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि के उद्देश्य से नारायण कृषि विज्ञान संस्थान, जमुहार के पादप रोग विज्ञान विभाग के तत्वावधान में सात दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आज की गई। मशरूम उत्पादन प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मेरठ से आए डॉ. गोपाल प्रसाद सिंह ने आज दो सत्रों में बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थाओं एवं क्षेत्र से आए हुए प्रशिक्षणार्थियों को अपने व्याख्यान का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु के तौर पर आए किसानों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रति कुलपति प्रोफेसर जगदीश सिंह ने मशरूम के पोषक तत्वों के बारे में अवगत कराया तथा इसके राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हो रहे उत्पादन एवं महत्व पर प्रकाश डाला । देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने मशरूम को औद्योगिक स्तर प्रदान करने एवं बाजार में इसकी मांग के अनुरुप उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोपाल प्रसाद सिंह ने विभिन्न प्रकार के मशरूम और उनके उत्पादन के विधियों से अवगत कराया तथा 7 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण पर बल प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एच के सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रोफेसर डीआर सिंह एवं पादप रोग विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार सिंह व शिवम कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता