जनशिकायत और लोकशिकायत निवारण के लंबित मामलों को जल्द निबटाएं: डीआईजी

DIG Satya Prakash

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। शाहबाद प्रक्षेत्र के चारों जिलों रोहतास,भोजपुर,बक्सर और कैमूर में जनशिकायत और लोकशिकायत के लंबित पड़े 6163 आवेदनों को 15 दिनों में निष्पादित करने का निर्देश सभी एसपी को दिया गया है ।निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कारवाई की जाएगी।
डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश के अनुसार चारों जिलों के समीक्षा के दौरान लोक शिकायतों के निष्पादन के मामले में ढिलाई को गंभीरता से लिया गया।इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है। लंबित पड़े जन शिकायतों में सीएम के जनता दरबार, वरिष्ठ अधिकारियों में दिए गए आम जनों को शिकायतें एसपी, एसडीपीओ कार्यालय, पुलिस अंचल कार्यालय और थाने शामिल है।
उन्होंने बताया कि इसके नोडल अधिकारी एसपी कार्यालय में पदस्थापित डीएसपी मुख्यालय है। उन्हें जन शिकायतों के मामले को 15 दिनों में निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इसमें लापरवाही बरतने वाले अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्षों पर कारवाई किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2023 में रोहतास जिले में 934, कैमूर में 379, बक्सर में 495 और भोजपुर में 960 जन शिकायत के कुल 2768 मामले लंबित है। वहीं 2024 के रोहतास जिले के 1029, भोजपुर में 1336, बक्सर में 604 और कैमूर में 426 कुल 3395 आवेदन निष्पादन को लंबित है।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं