मोइनुल हक फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन में कैमूर ने अरवल,भोजपुर ने औरंगाबाद को हराया

72वीं मोइनुल हक फुटबॉल चैंपियनशिप, सासाराम

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। 72वीं बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबॉल कप चैंपियनशिप के दूसरे दिन का पहला मैच कैमूर बनाम अरवल के बीच हुआ। जिसमें कैमूर के 12 नंबर खिलाड़ी रामू मध्यांतर के बाद शानदार गोल दाग कर अपने टीम को एक जीरो के बढ़त दिला दी । औरंगाबाद की टीम प्रयास करती रही लेकिन गोल करने में नाकाम रही। कैमूर की टीम 1- 0 से जीत दर्ज किया।
वहीं दूसरा मैच भोजपुर  बनाम अरवल के बीच हुआ। जिसमें मध्यांतर के ठीक पहले भोजपुर के 11 नंबर खिलाड़ी प्रद्युम्न सिंह ने शानदार गोल दागकर अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करती रही लेकिन गोल करने में असफल रही। भोजपुर की टीम 1-0 से जीत दर्ज किया। पहले मैच में रोहतास जिला प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अनुराग शरण मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

दूसरे मैच में  कैमूर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मैच में निर्णायक मनीष कुमार, शशिमोहन सिंह, उपेंद्र यादव थे। दूसरे मैच में निर्णायक संतोष कुमार, सुनील चंद्रवंशी, अंतिम राज थे । रोहतास जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विमल सिंह ने बताया  की 10 जनवरी को पहला मैच कैमूर बनाम अरवल 11.30 बजे से और दूसरा मैच रोहतास बनाम औरंगाबाद 02.30 बजे होगा। यह टूर्नामेंट 12 जनवरी तक चलेगा । मौके पर रोहतास जिला फुटबॉल संघ के सचिव नौशाद आलम, कोषाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक सैयद एनाम अहमद कार्यालय सचिव उपेंद्र यादव , आदिल इमाम ,रामजी सिंह बादल सिंह , अनुज कुमार उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का गान और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला मंत्र है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इसकी रचना की, जबकि…

    Share

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दीपावली पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम