भारतीय स्टेट बैंक में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन

भारतीय स्टेट बैंक में हिंदी काव्य गोष्ठी

गया-कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसरण में गया स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों, उपक्रमों में राजभाषा हिंदी के प्रति सकारात्मक माहौल सृजित करने के उदेश्य से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा केदारनाथ मार्केट स्थित प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया।
हिंदी काव्य गोष्ठी में एसबीआई के स्टाफ सदस्यों सहित गया स्थित सभी केंद्र सरकार के कार्यालयों ने सहभागिता किया। सदस्य कार्यालयों के रुप में सभी सरकारी बैंकों यथा पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक आदि तथा भारत सरकार के संस्थानों, कार्यालयों, उपक्रमों यथा भारतीय प्रबंध संस्थान बोध गया, केंद्रीय विद्यालय, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, भारतीय खाद्य निगम आदि के राजभाषा अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया। काव्य गोष्ठी में कुल 22 सदस्यों ने कविता पाठ किया।
साहित्य की विविध विधाओं के काव्य पाठ से माहौल को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक बनाया। काव्य पाठ को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उदेश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, पीएनबी, केनरा बैंक के राजभाषा अधिकारियों के समूह को संयुक्त रुप से निर्णायक बनाया गया था।

काव्य गोष्ठी के अंत में प्रथम पुरस्कार विजेता के रुप में केंद्रीय विद्यालय नं-1 के संस्कृत अध्यापक भरत शर्मा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार एसबीआई गांधी मैदान शाखा की मनीषा तिवारी तृतीय पुरस्कार पीएनबी के प्रशांत कुमार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार केनरा बैंक के राहुल राज को प्रदान किया गया।
काव्य गोष्ठी के अंत में भारतीय स्टेट बैंक की सहायक महाप्रबंधक कुमारी विनीता ने विजेता सदस्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक कुमारी विनीता ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन एसबीआई के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) विनय कुमार सिंह ने किया।

रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : मुकेश प्रसाद सिन्हा

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’