हिन्दी आज विश्व की प्रथम भाषा बनने की ओर अग्रसर : भगवान उपाध्याय

देहरादून (उत्तराखंड)-सोनमाटी प्रतिनिधि।  हिन्दी दिवस के अवसर पर दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह का आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समूह अध्यक्ष अनिल पांडेय की अध्यक्षता और सुभाष पांडेय के सफल संचालन में सम्पन्न हुआ। ऑनलाइन कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य दि ग्राम टुडे प्रकाशन के समूह संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार संपादक डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हिन्दी आज विश्व की प्रथम भाषा बनने की ओर अग्रसर है। हम सबको इसका अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए।
ओपन डोर के संपादक अमन कुमार त्यागी ने कहा कि आज हिन्दी कंप्यूटर और डिजिटल जगत में भी अपना महत्त्वपूर्ण स्थान बना चुकी है। अखिल विश्व में हिंदी की पताका फहरा रही है।
प्रेरणा पत्रिका के संपादक विजय तन्हा ने कहा कि हिन्दी का संबध रोजगार से जुड़ने पर इसकी उपयोगिता बहुत बढ़ गयी है।
अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि हिन्दी व्यवहार के साथ साथ
व्यापार की व्यवसाय की भाषा बन गयी है। इसके बढ़ते चरण प्रथम पायदान की ओर अग्रसर है।
मुख्य अतिथि डॉ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने हिन्दी के विकास की संभावनाएं और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि हिन्दी अब विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। संचालन कर रहे सुभाष पांडेय ने कहा कि दि ग्राम टुडे हिन्दी लेखकों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।
आयोजन में सतेन्द्र शर्मा तरंग,अनुपम मिश्र,देवनाथ तिवारी, तेजेन्द्र प्रताप सिंह, सुदर्शन सिंह, बृज बिहारीलाल चौरसिया, रिंकी सिंह, रीता नौटियाल, सुचित्रा भट्ट, अनीता नेगी, सोमेश्वर रौतेला, नाथमणि विष्ट आदि ने समसामयिक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दि ग्राम टुडे के विभिन्न संस्करणों में हिन्दी दिवस पर रचनात्मक सहयोग देने वाले साहित्यकारों को टीजीटी साहित्य सेवी सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर