डीएम ने लिया नया बस स्टैंड का जायजा, आज से बदल जाएंगे सभी ट्रैफिक नियम

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि शहर को जाम से मुक्त किया जा सके। डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे। सभी बसों का संचालन न्यू बस स्टैंड बेदा से होगा। 15 अक्टूबर तक पुरानी बस स्टैंड को नया बस स्टैंड में शिफ्ट करने की योजना है। बक्सर, वाराणसी, पटना, डेहरी, औरंगाबाद, रांची, गया, डोभी, और अन्य शहरों के लिए बसें यहीं से चलेंगी।
ऑटो और अन्य छोटे वाहन सड़क किनारे बनाए गए उजली रेखा के बाहर एक कतार में पार्किंग करेंगे। करगहर मोड़ पर भारी वाहनों के लिए टर्न निषेध रहेगा, और हल्के वाहन यू-टर्न ले सकेंगे। भारी वाहन फजलगंज एवं रेलवे मैदान, बौलिया मोड़ के पास बने कट से यू-टर्न लेंगे।
पोस्ट ऑफिस चौक पर आरा-सासाराम पुल से आने वाले वाहनों को दाहिना टर्न निषेध रहेगा। हल्के वाहन दाहिने टर्न के लिए नेहरू पार्क के पास बने कट से यू-टर्न लेंगे। भारी वाहन बौलिया मोड़ के पास बने कट से यू-टर्न लेंगे। धर्मशाला क्रासिंग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। हल्के वाहन फल मंडी एवं रेलवे मैदान के पास बने कट से यू-टर्न लेंगे।
सुबह 7 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर में निषेध रहेगा। इस दौरान लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति नहीं होगी। नो एंट्री पॉइंट्स में एसपी जैन चौक, मोकर नहर पुल, कुम्हऊ गेट और बाराडीह नहर पुल शामिल हैं। नो एंट्री में प्रवेश करने पर प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा एमवी एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।
इन बदलावों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिसमें एसपी जैन मोड़, कुम्हऊ गेट, मोकर नहर पुल, बाराडीह नहर पुल, धर्मशाला चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, करगहर मोड़, हास्पीटल गेट, रौजा रोड गेट, प्रभाकर मोड़, नेहरू पार्क गेट, फल मंडी, सासाराम कोर्ट, बेदा नहर मोड़, बौलिया मोड़, गौरक्षणी दुर्गा मंदिर, बाजार समिति गेट एवं तकिया जैसे इलाके शामिल हैं। समाहरणालय के सामने रौजा रोड वन वे रहेगा एवं शेरशाह सूरी के मकबरा की ओर से रौजा गेट की तरफ किसी भी वाहन को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में ‘दीक्षारंभ–2026’ के तहत पीएचडी शोधार्थियों का अभिमुखीकरण, शोध संस्कृति से कराया परिचय

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को ‘दीक्षारंभ–2026’ के अंतर्गत पीएच.डी. शोधार्थी अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    कोईलवर में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

    कोईलवर (भोजपुर)। स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए गिद्दा सामुदायिक क्षेत्र में नई आशा द्वारा संचालित अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र की छात्राओं के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में ‘दीक्षारंभ–2026’ के तहत पीएचडी शोधार्थियों का अभिमुखीकरण, शोध संस्कृति से कराया परिचय

    जीएनएसयू में ‘दीक्षारंभ–2026’ के तहत पीएचडी शोधार्थियों का अभिमुखीकरण, शोध संस्कृति से कराया परिचय

    कोईलवर में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

    कोईलवर में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

    भिखारी ठाकुर जन्मशती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आरा में वर्षभर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

    भिखारी ठाकुर जन्मशती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आरा में वर्षभर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

    लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम-रोहतास ने ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम-रोहतास ने ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग