खेतीबाड़ी कृषि–क्लिनिक योजना अंतर्गत चयनित प्रशिक्षुओं को कृषि संबंधीत दी गई जानकारी

भारत सरकार पटना,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। ​भारत सरकार के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, पटना (सी.आई.पी.एम.सी.) द्वारा शुक्रवार को बिहार राज्य कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेतीबाड़ी कृषि –क्लिनिक योजना अंतर्गत चयनित 40 प्रशिक्षुओं का भ्रमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय प्रभारी, वी.के.गुप्ता पौधा संरक्षण अधिकारी (पादप रोग विज्ञान), सी.आई.पी.एम.सी पटना ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया तथा वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय, की रूपरेखा एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षुओं को रबी काल का गेंहू की फसल में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन पर प्रशिक्षण व्याख्यान और राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एन.पी.एस.एस.) एप्प की कार्यशैली व उपयोग एवं सभी प्रशिक्षुओं का स्काउट आई.डी. बना कर प्रदान किया गया और उसके बाद आई.पी.एम. सेवा केंन्द्र वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय की इंटर्नशिप सम्बंधित जानकारी दी गई।

तत्पश्चात सभी प्रशिक्षुओं को कार्यालय का जैव प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया जिसमे उनको कार्यालय द्वारा उत्पादन किये जा रहे होस्ट कल्चर कोरसईरा और विभिन्न प्रकार के जैव परजीवी जैसे की ट्राईकोग्रामा जाति के अंड परजीवी, अंड और लार्वा परजीवी चेलोनोमस ब्लैकबौर्नी और पैथोजेन ट्राईडरमा जाति, बुवेरिया जाति , मेटारिज़ियम जाति आदि सजीव प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षण दिया गया।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता