कैंसर से बचने के लिए जरूरी, तंबाकू -शराब से दूरी

Dehri-on-sone railway station

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के पास विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को कैंसर से बचाव एवं इससे होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।

नर्सिंग छात्रों ने बताया कि कैंसर के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। कैंसर के लिये तंबाकू युक्त पदार्थ, गुटखा, खैनी, सिगरेट, बीडी, पान मसाला का प्रयोग जिम्मेदार होता है। लोगों को इसके प्रयोग से परहेज करना चाहिये।
वहीं महिलाओं में स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर अधिक पाया जाता है। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में कैंसर का पता चलने पर इसका इलाज आसान होता है। रोग की पहचान व इलाज में होनी वाली देरी रोगी के लिये जानलेवा साबित हो सकता है। उन्हें तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर निकाली गई जागरूकता कार्यक्रम को ले रेलवे स्टेशन अधीक्षक ए के यादव,कमर्शियल ट्राफिक इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा एवं उपस्थित लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग कालेज की डीन कम प्राचार्य डा. के लता और श्वेता शर्मा के द्वारा किया गया।

विश्व कैंसर दिवस पर नर्सिंग कॉलेज द्वारा नुक्कड़ नाटक

इस दौरान नारायण नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष एवं जीएनम द्वितीय वर्ष के छात्रों के अलावा शिक्षक मंगलम कुमारी, कुमारी अनुपम सिंह, निक्की मींज आदि मौजूद थे।


(रिपोर्ट, तस्वीरः भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    One thought on “कैंसर से बचने के लिए जरूरी, तंबाकू -शराब से दूरी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’