भारतीय स्टार्टअप इको सिस्टम ने विश्वं में तृतीय स्थान पर : डॉ. आशुतोष द्विवेदी

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। वाणिज्य संकाय गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा विषय “स्टार्टअप इको सिस्टम: नेविगेटिंग थ्रू फाइनेंशियल फंडामेंटलस” पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट विशाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर सुदीप सिंह रहे। अकादमिक डायरेक्टर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वाणिज्य स्टार्टअप हेतु प्रथम पंक्ति के विषय के रूप में आता है। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर किया।

डॉ.आशुतोष ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि वर्तमान में भारतीय स्टार्टअप इको सिस्टम ने विश्वं में तृतीय स्थान पर अपनी पहचान स्थापित किया है एवं सतर्कता के तौर पर यह बताया कि वाणिज्य एवं वित्त की जागरूकता के अभाव में 80 प्रतिशत स्टार्टअप 5 साल के भीतर दम तोड़ दे रहे है। तत्पश्चात सीए विशाल सिंह ने स्टार्टअप इको सिस्टम पर विस्तार से बात करते हुए पूरे वक्तव्य के दौरान स्किल बेस्ड शिक्षा एवं प्रशिक्षण पर जोर दिया। वहीं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बी.कॉम एवं एम.कॉम के छात्रों हेतु स्टार्टअप का मार्ग अन्य विषयों की अपेक्षा काफी आसान हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन चित्रा राव ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मयंक कुमार राय ने किया।

Share
  • Related Posts

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी), प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ की थीम पर आधारित…

    Share

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग