पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रथम पीएच.डी. शोधार्थी की मौखिकी प्रस्तुति सफलतापूर्वक पूर्ण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की पहली शोधार्थी सुरभि कुमारी ने “बिहार में महिला स्वास्थ्य के प्रति जनसंचार माध्यमों की जागरूकता की जवाबदेही (गया ज़िले में मासिक धर्म स्वास्थ्य के विशेष सन्दर्भ में)” विषय पर पीएच.डी. की मौखिकी सफलतापूर्वक पूर्ण की। यह शोध कार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के निर्देशन में पूर्ण हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पीएच.डी. समन्वयक डॉ. रजनीश रत्न ने विभाग की पहली शोधार्थी को बधाई देते हुए उनके शोध कार्य की सराहना की। शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं।

सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि “संस्कृति कभी खराब नहीं होती, हम उसे कैसे अपनाते हैं यह महत्वपूर्ण होता है और इसको आगे बढ़ाने में हमेशा संचार का होना जरूरी हैं।” प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. विवेक शर्मा तथा वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. अशुतोष द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि “आज भी लोग इस मुद्दे पर बोलने में संकोच करते हैं, जबकि यह अत्यंत आवश्यक विषय है।”

बाह्य विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक, महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने कहा कि “जनजागरण और संवाद बहुत जरूरी है। यही संचार हमें विकास की ओर ले जाता है।” इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रति-कुलपति प्रो. जगदीश सिंह ने शोधार्थी और जनसंचार विभाग को बधाई दी। विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. स्मृति ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभाग के सभी संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़