आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय में एक सप्ताह तक चलने वाले छात्र विकास कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलाधिपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें अभियांत्रिकी के क्षेत्र में विश्व स्तरीय मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को नवाचार और शोध कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका तकनीकी दृष्टिकोण मजबूत होगा।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दिए जाने वाले व्याख्यान, कार्यशालाएं और विभिन्न प्रतियोगिताएं छात्रों को नई तकनीकों की जानकारी और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेंगी, जो उनके भविष्य को अधिक रचनात्मक बनाएंगी। कुलाधिपति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संकाय के डीन डॉ. पंकज दशोर की सराहना करते हुए शिक्षकों से छात्रों को मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगदीश सिंह ने कहा कि इस पहल से छात्रों को नई तकनीकों को समझने, अपने कौशल को विकसित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का अवसर मिलेगा। वहीं कुल सचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डीन डॉ. पंकज दशोर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ‘आईईईई’ कार्यक्रम की विशेषताओं और इसके लाभों पर विस्तृत जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 350 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर संस्थान प्रबंधन की सदस्य डॉ. मोनिका सिंह, विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक एवं वरीय शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर