शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के एसपी सहित 35 पुलिस अधिकारी और पांच नागरिक हुए सम्मानित

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि । शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों (रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर) में बेहतर कार्य करने वाले 35 पुलिस कर्मियों समेत पांच नागरिकों को शनिवार को सम्मानित किया गया।पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि डीजीपी के निर्देशानुसार प्रक्षेत्र स्तर पर बिहार पारितोषित वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कांडों के उद्भेदन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोहतास जिला के 12, बक्सर जिला के 10 कैमूर जिला के 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्तिपत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

वहीं बक्सर जिले के दो एवं भोजपुर जिले के तीन नागरिकों को सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के सम्मानित किया गया। डीआईजी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को इनाम देना एक प्रेरणादायक पहल है। यह पहल लोगों को दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में मदद करेगी, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देगी कि हम एक दूसरे की मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाने से उनकी जान बचाई जा सकती है और उनके इलाज में सुधार हो सकता है। यह पहल लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दे सकती है और उन्हें दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। यह पहल सामुदायिक एकता को बढ़ावा दे सकती है और लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले के तीन लोगों की यह पहल एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

रोहतास में सम्मानित होने वाले टीम के अन्य सदस्यों में पुलिस निरीक्षक ललन प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, सुशांत कुमार मंडल मंडल, राहुल, सिपाही अमरेश कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, राजीव रंजन कुमार, अविनाश कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार पांडेय शामिल है। इन्हें नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बक्सर के एसपी, एसडीपीओ सदर धीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, यूसुफ अंसारी, मंगलेश कुमार मधुकर, एसआई विकास कुमार, चंदन कुमार व सिपाही विकास कुमार को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के दो कांडों के उद्भेदन के मामले एसपी, एसडीपीओ समेत 13 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। कुदरा थाना में वाहन चोरी से संबंधित मामले में गठित टीम द्वारा रांची पुलिस के सहयोग से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के सात स्कॉर्पियो बरामद किया गया था। वहीं कुदरा थाने क्षेत्र से डेढ़ साल के बच्चे को खेलने के क्रम में चोरी कर लिए जाने से संबंधित मामले में गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बच्चों को बरामद करने का मामला शामिल है।

इस मामले में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा मोबाइल स्कॉर्पियो आदि की बरामदगी की गयी। एसपी ललित मोहन शर्मा, सीडीपीओ शिव शंकर कुमार को प्रशस्ति पत्र और पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, सिपाही टिंकू कुमार, बंटी शर्मा कृष्ण मुरारी कुमार को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं बच्चे की बरामदगी के मामले में कैमूर के एसपी, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार रजक, एसआई विकास कुमार, सिपाही अमीनुल हक, अरुण कुमार, रवि राजन अकेला, कृष्ण मुरारी कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर चारों जिलों के एसपी मौजूद थे।

पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर आरा शहर के शीतल टोला निवासी चंपा देवी पति दीपक कुमार अकेला को डीआइजी डॉ. सत्य प्रकाश के द्वारा सड़क किनारे दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में एक अच्छा मददगार गुड समेट्रियन पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीआइजी ने बताया कि चंपा देवी गरीबों, लावारिस, जख्मी व्यक्तियों की सेवा करती आ रही है, जो सबके लिए अनुकरणीय है। चंपा देवी ने बताया कि समाज सेवा की निःस्वार्थ भावना बचपन से पिताजी से सीखा था। बढ़ती उम्र के साथ समाज सेवा का जुनून भी बढ़ता चला गया। शादी के बाद मेरे पति ने भी इस कार्य में साथ दिया। चंपा देवी के पति दीपक कुमार अकेला ने बताया कि चंपा देवी भोजपुर क्षेत्र की मदर टेरेसा के रूप जानी जाती है।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान