पत्रकार उपेंद्र कश्यप को मिला डाक्टरेट की मानद उपाधि

  • नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में मिला सम्मान
  • भारत के 22 प्रदेश के साथ पांच देश के 105 को मिला सम्मान
इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशन अवार्ड से भी सम्मानित हुए पत्रकार उपेंद्र कश्यप

दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। फोर्थ व्यूज व दैनिक जागरण के पत्रकार उपेंद्र कश्यप को ज्वलंत और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने, सोन का शोक, आफत में बेजुबान, सड़क सुरक्षा और नशे की गिरफ्त में युवा शीर्षक से पत्रकारीय अभियान चलाने, विभिन्न राजनीतिक सामाजिक मुद्दों पर फोर्थ व्यूज पर लाइव डिबेट करने, सामाजिक सरोकारों को लेकर लगातार बेबाक रिपोर्टिंग करने, जानलेवा हमला झेलने के बावजूद खतरों के बीच बेबाक रिपोर्टिंग करते रहने के जज्बे को बड़ा सम्मान मिला है। सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी,नई दिल्ली ने उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। इसके साथ ही संस्थान ने इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया है। इस समारोह में देश के 22 राज्यो, पांच देशों के 105 गणमान्यों को यह सम्मान दिया गया है।उपेंद्र कश्यप बिहार में दैनिक जागरण के आगमन के साथ ही इस संस्थान से जुड़े हैं और कई मुद्दों पर बेबाक, बारीक व तटस्थ पत्रकारिता के कारण चर्चा में रहे हैं। वर्ष 2017 में उन पर दोहरे हत्याकांड की रिपोर्टिंग के समय अपराधिक तत्वों ने जानलेवा हमला भी किया था। यह सम्मान तीन मूर्ति मार्ग स्थित विश्व युवा केन्द्र में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया। जिसमें भारत के अलावा भूटान, नेपाल, आस्ट्रेलिया व यूएस के लोग सम्मानित हुए या बतौर अतिथि शामिल हुए। संस्थान के चेयरमैन के योगेश में संचालन किया। बतौर अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, स्टेट कौंसिल आफ़ एज्युकेशनल रिसर्च ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के ज्वाइंट डायरेक्टर एकेडमिक डा. नाहर सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार भागी, उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन, दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व डीसीपी लक्ष्मी नारायण राव, आस्ट्रेलिया के शिक्षाविद डा. वीक गफनी, दिल्ली विश्वविद्यालय में फिजिक्स के एचओडी डा. पीडी सहाय, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह, हिंदी के प्रोफेसर मनोज, जेएनयू के मैनेजमेंट के प्रोफेसर अरविंद कुमार, संतोष सुखवानी व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’