रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाकर देश और समाज निर्माण में योगदान दें पत्रकार: डॉ. मुनेश्वर मिश्र

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुनेश्वर मिश्र ने कहा कि पत्रकारों को समाज और देश निर्माण के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे भगवान राम के सेतु निर्माण में एक गिलहरी ने अपनी छोटी-सी सेवा भावना से योगदान दिया था, वैसे ही हर पत्रकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है।

डॉ. मिश्र ने जोर देकर कहा कि हर पत्रकार को अपने कार्यों की स्वयं समीक्षा करनी चाहिए और यह तय करना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है और आगे क्या करना चाहिए। इस तरह ही संगठन को गति देकर सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया तथा स्वागत भाषण राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार मिश्र ने दिया।

बैठक महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल सभागार, अलोपीबाग प्रयागराज में हुई, जिसमें देशभर से कई राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन को ब्लॉक, तहसील और प्रांतीय स्तर पर मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए गए।

प्रमुख वक्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव कुमार मिश्र, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, पवनेश कुमार पवन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा इसके अलावा प्रदीप सिंह, डॉ. मनोज पाठक, प्रभुनाथ पाण्डेय और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व सुझाव रखे।

बैठक में नीरज खरे, अंबिका प्रसाद पाठक, कमलेश सिंह, पंकज कुमार पाण्डेय, विकास केलकरे, कृष्ण मणि शुक्ला, दिलीप त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, रूद्रमणि द्विवेदी, सूर्य प्रताप सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, देवेंद्र शुक्ला, अशोक तिवारी, विजय कुमार दुबे, कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर- दिलीप त्रिपाठी )

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’