डब्ल्यूजेएआई बना डिजिटल पत्रकारों की आवाज़, कार्यक्रम में पहुँचे सुनील गावस्कर व अश्विनी चौबे

नई दिल्ली- कार्यालय प्रतिनिधि। डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त दिशा देने और मीडिया के भविष्य को नए आयाम देने के उद्देश्य से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) द्वारा “डिजिटल भारत समिट 2025” का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया।

डब्ल्यूजेएआई की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा प्राईम टाईम के सहयोग से यह कार्यक्रम द्वारका सेक्टर 13 स्थित रेडिसन ब्लू होटल में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के डिजिटल पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में देश की दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। मंच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।अपने संबोधन में अश्विनी चौबे ने कहा कि डिजिटल मीडिया लोकतंत्र की नई आवाज़ है और इसमें पारदर्शिता तथा सूचिता सबसे आवश्यक तत्व हैं।उन्होंने कहा कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) ने देशभर के डिजिटल पत्रकारों को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान किया है। यह संगठन न केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है, बल्कि डिजिटल मीडिया के भविष्य को सुरक्षित और दिशा देने का काम कर रहा है।

इस अवसर पर डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि संगठन केवल डिजिटल पत्रकारों को मंच देने का काम नहीं कर रहा, बल्कि वह भारत में डिजिटल मीडिया के लिए एक मजबूत और जवाबदेह व्यवस्था खड़ी कर रहा है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूजेएआई ही देश का पहला संगठन है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 के तहत पहली एसआरबी – वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी (डब्ल्यूजेएसए) के रूप में पंजीकृत हुआ है।आज देशभर में सैकड़ों समाचार पोर्टल डब्ल्यूजेएआई से जुड़े हुए हैं और पत्रकारों को कानूनी, नैतिक और पेशेवर मजबूती प्रदान की जा रही है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन, प्रदेश प्रभारी मधुप मणि पिक्कू सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

डब्ल्यूजेएआई ने इस समिट के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाला समय डिजिटल मीडिया का है, और पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना ही संगठन का लक्ष्य है।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित छत्तीसगढ़ निवास में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर महीने में अंग प्रदेश भागलपुर में संस्था का स्थापना समारोह मनाया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत पत्रकारिता क्षेत्र के कई दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन, उपाध्यक्ष डॉ. लीना, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणी पिकु सहित कई पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को पत्रकारिता एवं जनसरोकार में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’