15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 15 से 30 जून तक कृषि विभाग एवं आत्मा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, खाद प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जायेगा।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किसान चौपाल के दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि किसान चौपाल का आयोजन 15 जून को जमुहार पंचायत, 16 जून को पहलेजा, 17 जून को दरिहट एवं वेरकप, 18 जून को पतपुरा, 19 जून को दहाउर, 20 जून को मथुरी, 23 जून को भलुआडी, 24 जून को चकन्हा, 25 जून को गंगौली, 27 जून को मझियांव एवं बरांवकला तथा 30 जून को भैसहा पंचायत में किया जायेगा।

कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ खेती की तकनीकों से जोड़कर खरीफ फसलों की बेहतर उत्पादकता सुनिश्चित करना है।

Share
  • Related Posts

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। संयुक्त श्रम संसाधन भवन, डालमियानगर में शुक्रवार को बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं…

    Share

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा शुक्रवार को “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत पटना जिले के लोदीपुर गांव, पंचायत रघुरामपुर (मुबारकपुर) में किसानों के लिए…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी