बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। संयुक्त श्रम संसाधन भवन, डालमियानगर में शुक्रवार को बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं श्रमिकों ने मिलकर बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प लिया और लोगों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक श्रम आयुक्त रिपू सुदन मिश्र, सूरज संस्था के सचिव ठाकुर रवींद्रनाथ, सुमन संस्था की छात्रा वंदना कुमारी, दना कुमारी तथा श्रमिक सोनी खातून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बाल श्रम रोकने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

सहायक श्रम आयुक्त रिपू सुदन मिश्र ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका बाल श्रम रोकने में महत्वपूर्ण है और बच्चों से काम कराने वाले लोगों के साथ-साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

कार्यक्रम में श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम अधीक्षक ने बताया कि निबंधित महिला कामगारों को प्रसव सहायता, पुरुष श्रमिकों को पितृत्व लाभ, मकान मरम्मत, साइकिल खरीद, पुत्रियों के विवाह, दुर्घटना सहायता तथा शिक्षा प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सर्वेश पांडेय, बबलू कुमार, खुशबू कुमारी, शैलेंद्र कुमार, कपिल देव, रंजन कुमार और शिव कुमार मिश्र सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता