कुमार बिंदु की कविता : क्या तुम जादू जानती हो

क्या तुम जादू- टोना करना जानती हो प्रिये
अगर तुम जादू- टोना नहीं जानती हो
तो फिर ऐसा क्यों होता है
कि तुम्हारे आने से बदल जाता है मौसम
देखते ही देखते जेठ का महीना बन जाता है फागुन
कटार- सी तीखी धूप बन जाती है शीतल चांदनी
कुछ देर के लिए ही सही
ये दुनिया ज़ुल्म करना भूल जाती है
बाबा बुल्ले शाह भी अपनी क्रब से उठकर गाने लगते हैं हीर
और बालेश्वर यादव के कंठ से फूट पड़ते हैं बिरहा के बोल-
कउने नगरिया मोरा सइयां जी के डेरा
आहो राम कइसे जइबो ना
अनजान रे डगरिया राम कइसे जइबो ना
मुझे ऐसा लग रहा है प्रिये
कि तुम आती हो तो तुम्हारे जादुई असर से
तानाशाह की क्रूर आत्मा भी अपना मूल गुणधर्म भूलकर
महात्मा गांधी की समाधि पर चली जाती है पुष्प चढ़ाने
दूसरी ओर मुल्क की सीमा पर तैनात फौजी जवान
पड़ोसी देशों के सैनिकों के साथ शेयर करने लगते हैं
अपनी- अपनी प्रेमिकाओं की मोहक तस्वीरें
तुम आओ प्रिये
मुझे पूर्ण विश्वास है
कि तुम आओगी तो कोई हत्यारा
गांधी के सीने में गोली नहीं दागेगा
और हर तानाशाह हिटलर की तरह
खुद मौत के मुंह में घुस जाएगा
तुम आओ प्रिये
मुझे यह यकीन है
कि तुम आओगी तो मेरी यह दुनिया
जहां मौत सौ शक्लों में नाच रही है
जहां ज़िंदगी हर घड़ी मातम मना रही है
तुम्हारे पांवों की आहट सुनकर ही थम जाएंगे
मौत के थिरकते पांव
और वो हिंद महासागर में खुद डूब मरेगी
और यह ज़िंदगी ‘सोरठी- बृजाभार’ के
प्रेम- गीत गुनगुनाने लगेगी

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान