महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के निधन पर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने यूं दी श्रद्धांजलि

पटना। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार के विमान हादसे में असामयिक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पुणे जिले के बारामती में बुधवार को लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

इस दुखद समाचार से भावुक होकर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मधुरेंद्र ने बिहार में पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक एवं सूक्ष्म तस्वीर उकेरते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की और उस पर लिखा— “अलविदा अजित दादा”।

इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई यह विशेष लीफ आर्ट श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है, जिसे लोग भावनात्मक सम्मान के रूप में सराह रहे हैं।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    One thought on “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के निधन पर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने यूं दी श्रद्धांजलि”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर