डब्ल्यूजेएआई के अध्यक्ष, सचिव समेत कई लोगों का हुआ सम्मान, डब्ल्यूजेएआई क्रिकेट टीम ने किया सम्मान

पटना -कार्यालय। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई ), बिहार क्रिकेट टीम के द्वारा गुरुवार को पटना यूथ हॉस्टल सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू”, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, डब्ल्यूजेएआई के क्रिकेट कोच ज्योति कुमार, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर सुरेश कुमार मिश्रा पिंकू, श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया।
समारोह के आरंभ में डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश के सचिव राजू नारायण पाठक ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों को गुलदस्ता, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कौशल ने डब्ल्यूजेएआई और डब्ल्यूजेएसए के कार्यकलापों के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था पत्रकारों के हित के लिए बनाई गई है और उन्हीं के मान-सम्मान के लिए कार्य कर रही है। हमारा मकसद सच्ची सूचनाओं को जनमानस तक पहुंचना है। हमें हमेशा यह ध्यान रखना होगा कि हम सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अपने को तनावमुक्त और फिट रखने के लिए डब्ल्यूजेएआई ने अपनी टीम बनाई है जो समय समय पर खेल का आयोजन करेगी।


एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने कहा कि खेल व्यक्ति को तनावमुक्त करता है और हमें फिट रहने में मदद करता है। उन्होंने बिहार के सचिव और समारोह के आयोजक राजू नारायण पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठनकर्ता हैं और अपनी टीम के साथ डब्ल्यूजेएआई को भी मजबूत बनाने का काम करेंगे।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रेम कुमार ने डब्ल्यूजेएआई की तारीफ करते हुए कहा कि जब संगठन का नेतृत्व कुशल हो तो सदस्यों का मनोबल भी बढ़ा रहता है। हम भी आपके साथ ऐसी ही खेल प्रतियोगिता कराएंगे।
डब्ल्यूजेएआई के कोच ज्योति कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम पर जितनी मेहनत करनी चाहिए उतना नहीं कर पाए थे, लेकिन भविष्य में उनकी टीम नंबर वन होगी। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अकबर इमाम ने कहा कि हमलोग अपना योगदान करने के लिए शत प्रतिशत तत्पर है।
समारोह का बेहतरीन संचालन पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंट्रेटर सुरेश मिश्रा पिंकू ने किया।
आयोजक और डब्ल्यूजेएआई के प्रदेश सचिव राजू नारायण पाठक ने कहा कि विगत दिनों जो क्रिकेट मैच हुआ था उसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले लोगों को उन्होंने सम्मानित किया है और भविष्य में वह डब्ल्यूजेएआई की एक बहुत ही मजबूत टीम खड़ा करने की और अग्रसर है।

समारोह में डब्ल्यूजेएआई के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कादिर खान, जैकी शर्मा, नीरज कुमार, पंकज कुमार और रविकांत कुमार मौजूद रहे। साथ ही साथ पटना जिला के सचिव विपिन सिंह संयुक्त सचिव शुभम कुमार सहित डब्ल्यूजेएआई के कई पत्रकार भी मौजूद थे।

इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान