डेहरी-डालमियानगर नगरपरिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

डेहरी- डालमियानगर नगर परिषद

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि।  डेहरी-डालमियानगर नगरपरिषद सभागार में बुधवार को मुख्य पार्षद शशि कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमे शहर के सौंदर्याकरण, रोशनी के लिए लगी स्ट्रीट लाइट में आई खराबी की मरम्मत, चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि शहर को हाई मास्क लाइट से रोशन करने, आंबेडकर चौक से लेकर थाना चौक तक मामूली मरम्मती नही होने के कारण बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने पर विचार विमर्श किया गया। प्राचीन धूप घड़ी के पास शहरवासियों के मनोरंजन के लिए पार्क एवं व्यायामशाला के निर्माण पर भी चर्चा की गई। इसके लिए राशि निर्धारण की योजना बनाई गई। शहर के विभिन्न चौक चौराहों, गली मुहल्लों की पहचान संबंधी जानकारी देने के लिए लगे खराब पड़े साइन बोर्ड एवं सफाई वाहन की मरम्मत कराने, नगर परिषद क्षेत्र अंर्तगत पड़ने वाले श्मशान घाट की बंदोबस्ती का भी निर्णय लिया गया।
मुख्य पार्षद ने कहा कि कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के आरोप में नगर परिषद के तीन कर्मियों को सेवामुक्त किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय से प्रतिनियुक्त दो कार्यपालक सहायक को भी सेवामुक्त किया गया। बैठक में सशक्त स्थायी समिति के रवि शेखर, समीर आलम, धर्मशिला देवी, कलावती देवी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’