सुल्तानपुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला संयोजक बने नरेंद्र

पत्रकार नरेंद्र द्विवेदी

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संचालन के लिए नवीन टीम की गठन को लेकर मंगलवार को जिले के एक अखबार दफ्तर में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही,राष्ट्रीय संगठन सचिव सत्य प्रकाश व राष्ट्रीय चिकित्सा प्रभारी डा.अशोक मिश्र की अगुवाई व सत्य देव तिवारी,हरिकेश तिवारी के निर्देशन में तय किया गया कि पांच सदस्यीय संयोजकत्व टीम का गठन किया जाए। जिसके लिए वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र द्विवेदी को जिला संयोजक ( प्रभारी) और राजेंद्र यादव, अंजनी तिवारी, सूर्य प्रकाश तिवारी, प्रशांत उपाध्याय को सह-संयोजक के लिए चुना गया। इस नवगठित टीम का कार्यकाल छह माह तक हुआ।
वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र द्विवेदी जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। जिला कार्यकारिणी को शनिवार को भंग कर नवीन टीम का गठन किया गया।टीम गठन के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
गठन के बाद नव नियुक्त जिला संयोजक नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि संगठन के नीतियों के अनुरूप काम होगा। वर्ष 2023 जिन पत्रकार साथियों को आईकार्ड नहीं मिल पाया है अथवा संशोधन होना है उसे प्राथमिकता पर कराया जायेगा।
किसी भी सदस्य को कोई समस्या होती है तो निराकरण का प्रयास भी होगा।

(रिपोर्ट : डा. भगवान उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेशजमुहार/रोहतास। गोपाल नारायण सिंह…

    Share

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया जी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से सोमवार को गया जी के गजाधरपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन