जीएनएसयू में संपन्न हुआ सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 2025

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में विगत शनिवार से चल रहे सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित की गई थी जिसकी मेजबानी नारायण वर्ल्ड स्कूल को मिली थी। प्रतियोगिता के दौरान सभी मैच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया गया। सीबीएसई की तरफ से आए मुख्य अतिथियों ने सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान किया।

बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंडर 14, 17 और 19 के सभी फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा। खिलाड़ियों की खेल भावना और उनका प्रदर्शन देख लोगों ने जमकर तालियां बजाई। प्रतियोगिता समापन के दौरान खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने सफल प्रतियोगिता आयोजन के लिए सीबीएसई टीम के साथ-साथ विद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता तो 5 दिन की थी लेकिन इसकी तैयारी पिछले दो महीने से चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी ने अपना बेहतर योगदान दिया है, तभी जाकर यह प्रतियोगिता सफल हो पाई है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सीबीएसई की तरफ से आई लोगों ने भरपूर सहयोग दिया जिसकी वजह से हम इस प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में सफल हुए हैं।

डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि यहां आए सभी खिलाड़ियों का बेहतर अनुभव भी सुनने और देखने को मिला। इसके पूर्व नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी फाइनल मुकाबले में पहुंची सभी टीमों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में अंडर 14 की न्यू काशी पब्लिक स्कूल हिसार (हरियाणा ) ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कॉसमॉस इंटरनेशनल स्कूल सिरसा को 63 – 46 से हराकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीबीएसई नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता रही।

वहीं अंडर 17 में श्रृष्टि इंटरनेशनल स्कूल हिसार (हरियाणा) और वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भी हरियाणा का दबदबा रहा। हिसार (हरियाणा) के टीम ने 46 – 32 से यह मैच अपने नाम कर लिया। वहीं अंदर-19 का मुकाबला सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ (उत्तर प्रदेश) और वेल्मल विद्यालय चेन्नई (तमिलनाडु) के बीच खेला गया। दोनों के बीच खेलें गए मैच काफी रोमांचक रहा। मेरठ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 34 – 26 से जीत दर्ज करते हुए अंडर 19 की विजेता बनी।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस सीबीएसई पटना के रवि प्रकाश सिंह, सेक्शन ऑफिसर रीजनल ऑफिस पटना के राघवेंद्र सिंह, सीबीएसई की तरफ से आब्जर्वर के रूप में आई पूनम यादव, सीबीएसई टेक्निकल प्रतिनिधि के रूप में आई काजल राजपूत, टेक्निकल इंचार्ज अजय कुमार शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, संत पॉल स्कूल सासाराम के सेक्रेटरी राहुल वर्मा , बाल विकास विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, संत पॉल स्कूल की प्रधानाचार्य आराधना वर्मा, मानव भारती हेरीटेज स्कूल कैमूर के संस्थापक विवेक पांडेय, धेनुका इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य शिवी पोद्दार तथा नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक मोनिका सिंह, नारायण वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य उपांशु कुमार सिन्हा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते हुए ट्रॉफी प्रदान किया। मंच का संचालन अभिषेक कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नारायण वर्ल्ड स्कूल के उप प्रधानाचार्य वृषकेतु सिंह ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने और सुचारू रूप से संचालन में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजीव रंजन ने भी अहम योगदान निभाया।

Share
  • Related Posts

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का गान और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला मंत्र है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इसकी रचना की, जबकि…

    Share

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दीपावली पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम