आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा

दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

दाउदनगर (औरंगाबाद) – कार्यालय प्रतिनिधि। दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा ने आशा के साथ बैठक करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। बताया गया कि 4 व 11 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साल से 19 साल आयु वर्ग के सभी लोंगो को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।  इस दिन का मकसद बच्चों में मृदा-संचारित कृमि का खात्मा करना और आंतों के कीड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दवा खिलाने के लिए अध्यापकों और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है।  2 से 16 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा चलेगा। दंपति संपर्क पखवाडा के अंतर्गत 17 से 30 सितंबर तक बंध्याकरण पखवाड़ा होगा, जिसमें पुरुष का नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण  किया जाएगा। साथ ही योग्य दंपती को बंध्याकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। आशा क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करेगी। टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक सुदृढ़ करने तथा गर्भवती महिला का स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। मौके पर बीसीएम अमृता कुमारी, यूनिसेफ के बीएमसी गिरीश चंद्र वर्मा, पीएचसी के प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक आलोक कुमार, प्रखण्ड लेखापाल सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश