नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का हुआ समापन

9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आयोजित कार्यक्रम का समापन

गया/पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना एवं गया द्वारा बीते पांच दिनों से गया के गांधी मैदान में चल रहे 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण तथा आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया है।
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर विधान परिषद सदस्य एवं बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संरक्षण में देश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश को इसी नेतृत्व की आवश्कता है।
समापन समारोह के अन्य अतिथियों में अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया के प्राचार्य डा. शैलज कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. मानिक मोहन शुक्ला, डा. ब्रिज मोहन सिंह, डा. दीपक कुमार, डा. अनिल कुमार भी शामिल हुए।
अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया के प्राचार्य डा. शैलज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास हुआ हैं, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ था। भारत का नाम आज विश्वभर में सम्मान के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षाशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. मानिक मोहन शुक्ला एवं अन्य वक्ताओं ने भी 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम स्थल पर अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज तथा मानव भारती नेशनल स्कूल के बच्चों उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं एवं आमजनों के बीच भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के चौथे दिन चित्रांकन प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), गया के प्रभारी बलंद इकबाल ने कहा कि गया जिले के टेकारी और बेला प्रखंड में दो जागरूकता रथें चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बीते पांच दिनों में जागरूकता रथ के माध्यम से गया के विभिन्न इलाकों में जागरूकता रथें चलाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथें दूरस्थ गावों तथा अल्पसंख्यक समुदाय वाले इलाकों में प्रमुखता से चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इन इलाकों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों आदि पर बुकलेट भी वितरित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बीते पाचं दिनों से विभाग के सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा उन सभी इलाकों में जहां जागरूकता रथें चलाई गई हैं, वहां इनके द्वारा गीत, संगीत, नुक्कड़-नाटक के माधयम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, गया के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी बलंद इक़बाल ने किया। कार्यक्रम में विकास कुमार, पशु कल्याण प्रतिनिधि भारत सरकार विभाग के सुरेंद्र चौधरी, दीपक कुमार, राजू कुमार तथा संतोष कुमार मौजूद थे।

रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : मुकेश प्रसाद सिन्हा

Share
  • Related Posts

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    सासाराम (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का…

    Share

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    सासाराम (रोहतास )। सासाराम स्थित एक महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ एक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित