महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि- जुड़वा बच्चों को जन्म देना थोड़ा सामान्य है, लेकिन एक ही समय पर तीन बच्चों का जन्म असामान्य घटना है। ऐसी ही अनोखी घटना सासाराम के सदर अस्पताल में एक महिला के साथ हुई। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे स्वस्थ है। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. विवेक प्रभात ने सासाराम के तकिया मोहल्ले के रहने वाले ज्वाला सिंह की पत्नी अंजली सिंह का प्रसव कराया।
बता दें कि तीन बच्चों में दो लड़का और एक लड़की है। वहीं एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने से महिला के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। डा. विवेक प्रभात ने बताया कि आपरेशन के बाद इन तीनों बच्चों का जन्म हुआ है। मां को फिलहाल गहन चिकित्सा केंद्र में रखा गया है। जबकि तीनों बच्चों की देखरेख एसएनसीयू में की जा रही है। फिलहाल जच्चा बच्चा सभी के सभी सामान्य बतायी जा रही है।

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित