नर्सिंग की छात्राओं ने लिया आजीवन मानवता की सेवा करने का संकल्प

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा के बल पर ही चिकित्सा सेवा संभव है एवं बिना कुशल नर्सिंग के स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य संभव नहीं है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में यहां उपस्थित एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय पूर्णिया के प्राचार्य डॉ. जोएल पैट्रिक लाल ने कहा कि नारायण नर्सिंग कॉलेज निश्चित रूप से बिहार का एक अग्रणी नर्सिंग संस्थान है जहां आधारभूत संरचनाओं से लेकर शिक्षण प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी आगत अतिथियों का स्वागत नर्सिंग कॉलेज की डीन सह प्राचार्या डॉ. के लता ने अपने संबोधन से किया। दीप प्रज्ज्वलन के पूर्व सभी मंचासीन महानुभावों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ .जगदीश सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक प्रताप, अकादमिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह आदि ने भी उपस्थित नर्सिंग छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर छात्र अधिष्ठाता डॉ. कुमार अंशुमान, सभी संकायों के अध्यक्ष एवं वरीय शिक्षक गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्या प्रोफेसर डॉ. श्वेता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जीएनएम की तेरहवीं बैच एवं बीएससी नर्सिंग की आठवीं बैच के छात्रों ने नर्सिंग शिक्षा शुरू करने के क्रम में महत्वपूर्ण कार्यक्रम लैंप लाइटिंग एवं शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा आजीवन मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  शहर के पटेल धर्मशाला में संपन्न हुए जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगने शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    डेहरी में शोकसभा, पत्रकार अर्चना मेहरा को दी गई श्रद्धांजलि