जीएनएसयू के पत्रकारिता विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कला संकाय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. महेंद्र कुमार सिंह ने किया।

कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां भी बढ़ी हैं। डिजिटल हो रहे युग में खबरों को त्वरित रूप से अपने पाठकों व दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों को तकनीक के साथ कदमताल करना पड़ रहा है। इस डिजिटल युग में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रशिक्षण की समय-समय पर आवश्यकता होती है।

जीएनएसयू के कुलपति प्रो. डा. महेंद्र कुमार सिंह ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाने वाले पत्रकार साथियों को समय-समय पर खुद के उन्नयन हेतु ऐसी तकनीकी कार्यशालाओं में आना निश्चित तौर पर लाभान्वित करेगा। जिससे समाज के प्रहरी के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों के निर्वहन में सहायक बनेंगी।

प्रथम तकनीकी सत्र को सम्बोधित करते हुए कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. डा. सुरेश चंद्र नायक ने पत्रकारिता विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि इस कार्यशाला को तीन तकनीकी सत्रों में बांटा गया ताकि कार्यरत पत्रकारों को फील्ड रिपोर्टिंग के बाबत प्रशिक्षण दिया जा सकें। उन्होंने इस सत्र में पत्रकारिता में आचार संहिता और पत्रकारिता में आवश्यक गुणों पर विस्तार से चर्चा किया।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में आमंत्रित वक्ता के रूप में मौजूद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने खबर को लिखने और उसे प्रस्तुत करने की कला पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर आगत प्रतिभागियों के साथ प्रशिक्षण सत्र को संचालित किया।

तीसरे तकनीकी सत्र में वक्ता जमाल खान ने टीवी पत्रकारिता पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के बारे में बता कर प्रतिभागियों से लाइव अभ्यास कराया और लाइव के दौरान किन-किन बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी है बताया। साथ ही उन्होंने कैमरा और फोटोग्राफी पर भी विस्तार से प्रतिभागियों को बताया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों को भी नए विधाओं को सीखने में सहायता मिलती है और ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय की भी सामाजिक भागीदारी बढ़ती है। उन्होंने इस कार्यशाला में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र विश्वजीत सिंह और आकांक्षा वैभव ने किया।धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक प्राध्यापक व कार्यशाला के संयोजक डा. स्नेहाशीष वर्धन ने दिया।
कार्यशाला में डा.अमित कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक डा. अमित कुमार मिश्रा,स्मृति, चंचल सिंह, योगेश उपाध्याय सहित सभी सत्रों के विद्यार्थी एवं कई प्रतिभागी पत्रकार मौजूद रहे।


(रिपोर्ट, तस्वीरः भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”