राज भवन बिहार में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का विशेष स्क्रीनिंग समारोह का हुआ आयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रसार भारती (आकाशवाणी एवं दूरदर्शन), पटना के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड का विशेष स्क्रीनिंग समारोह का आयोजन राजेंद्र मंडप, राज भवन, पटना में रविवार को किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि रहे। मौक़े बिहार भर से आये लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना।
इस मौके पर राज्यपाल ने केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में मन की बात, केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, जी-20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष, केंद्रीय बजट, मिशन लाईफ और बिहार के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित फोटो की प्रदर्शनी लगाई गयी।

‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड के विशेष स्क्रीनिंग के बाद अपने संबोधन में राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के ज़रिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के ज़मीनी हीरो को खोज कर देश के सामने लाने का महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में उन गुमनाम और अदृश्य लोगों के बारे में बात करते हैं जो अब तक कहीं ना कहीं भीड़ में गुम थे। माननीय प्रधानमंत्री की यही खूबी है कि जो लोग भी अच्छे काम कर रहे हो और वह कहीं दूर दराज इलाकों में रहते हैं उन लोगों को अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात में जिक्र करते और उनका सम्मान करते हैं।
राज्यपाल ने कहा के माननीय प्रधानमंत्री की यही खूबी रही है कि अब बड़े बड़े सम्मान जैसे पद्मश्री और पद्म विभूषण जैसे सम्मानित समारोह में भारतवर्ष के सुदूर इलाकों में रहने वाले गुमनाम लोगों को जगह दिया जा रहा है जैसे के किसान चाची, कपिल देव प्रसाद इत्यादि। इस तरह प्रधानमंत्री ने हीरो की एक नई परिभाषा लिखी है। उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री अपने मन की बात रेडियो कार्यक्रम से आम जनता से ऐसे ही जुड़ रहे हैं जैसे बीते वक्त में बीएसएनल का स्लोगन हुआ करता था कनेक्टिंग इंडिया ठीक उसी तरीके से प्रधानमंत्री अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात से कनेक्टिंग पीपल ऑफ इंडिया को परिभाषित कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के प्रमोद बैठा का जिक्र करते हैं जो कि सिर्फ आठवीं क्लास तक पढ़े और वह बल्ब का बिजनेस शुरू कर के खुद के साथ एक सौ लोगों को रोजगार दे रहे। प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को अपने कार्यक्रम में बात करके उनको उचित सम्मान देने का कार्य कर रहे।
मौक़े पर प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो पटना के अपर महानिदेशक एस के मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी या ऑल इंडिया रेडियो को अपने मन की बात साझा करने के लिए इसलिए चुना क्योंकि यह संवाद का एक सशक्त माध्यम है जो पूरे भारतवर्ष में फैला हुआ है और शायद ही पूरे भारतवर्ष में कोई व्यक्ति होगा जो ऑल इंडिया रेडियो या आकाशवाणी से परिचित ना हो।
श्री मालवीय ने यह भी कहा कि एक सर्वे के मुताबिक पूरे भारतवर्ष में 23 करोड़ लोग मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं और 96% लोग मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानते हैं या उससे परिचित हैं।

इस अवसर पर बिहार से चयनित ‘मन की बात’ के प्रतियोभागियों में नूतन कुमारी, प्रिंयका कुमारी, जयराम विप्लव, प्रमोद बैठा, डॉ शंकर झा, अखिलेश पाण्डेय, युधस्थ्थ कुमार, पुलवामा हमले के शहीद रतन कुमार ठाकुर के पिता सहित अन्य का सम्मान राज्यपाल द्वारा किया गया। साथ ही इस समारोह में उपस्थित पद्मश्री सुभद्रा देवी, पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद, पद्मश्री किसान चाची को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला उद्यमी नूतन देवी ने कहा कि वह 2018 से एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है जिसकी वह सदस्य भी हैं जिसके जरिए वह और महिलाओं के साथ मिलकर कुकून की खेती करती है और फिर उससे साड़ी बुनकर अपनी जीवन यापन करती हैं। उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अब तक उनके पास 42 लाख का साड़ी तैयार हो चुका है, जो विभिन्न जगहों पर मेले में स्टॉल लगाकर बेचती है और अब इस बिजनेस को एक करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि किसान चाची के नाम से मशहूर महिला उद्यमी पद्मश्री राजकुमारी देवी ने मन की बात कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह बहुत पहले से खेती किसानी कर रही है। शुरुआत में वह धान और गेहूं की खेती करती थी बाद में वह फल और सब्जियों की खेती करती है जिससे उनको अच्छी आमदनी हो रही है और उनका जीवन सुखी और संपन्न है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन जैसी हजारों महिलाओं को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में जगह देकर उनको उचित सम्मान दिए हैं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड का विशेष स्क्रीनिंग समारोह के अंत में दूरदर्शन के उप महानिदेशक राजीव सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात एक सामाजिक संवाद है, जिसका उद्देश्य एक सामाजिक संपदा पैदा करना है जिसमें न्याय, समाजवाद एक दूसरे के प्रति सम्मान हो। उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई यह कार्यक्रम मन की बात ने पत्र लिखने की परंपरा को शुरू किया जो आज के डिजिटल युग में विलुप्त होती जा रही थी। ऐसे में माननीय प्रधानमंत्री जी का यह कदम सराहनीय है और अनुकरणीय है।
समारोह के दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल चोंगथु, आकाशवाणी पटना के उप महानिदेशक वेद प्रकाश,पीआईबी पटना के निदेशक आशीष लाकरा,उपनिदेशक संजय कुमार, दूरदर्शन समाचार पटना के उपनिदेशक सलमान हैदर,आकाशवाणी समाचार पटना के अजय कुमार सहित दूरदर्शन,आकाशवाणी, प्रेस इंफोरेमेशन ब्यूरो और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्यूनिकेशन के सभी अधिकारी और अन्य कर्मचारी लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट,तस्वीरः पीआईबी (पटना)

(इनपुट: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना (नराकास)…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर