बीएड कालेज में उन्मुखीकरण कार्यक्रम, शिक्षक बनने आए छात्र-छात्राओं को दी गई सीख

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बी.एड.कालेज के परिसर में गुरुवार को बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएड एवं डीएलएड के सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. अमित कुमार, संस्था के ट्रस्टी उर्मिला देवी, प्रतिभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्य डा. अमित कुमार ने कह कि शिक्षक बनना गौरव की बात है। राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व लेने की तैयारी छात्र-छात्रा कर रहे हैं। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। बेहतर शिक्षक बनना जरूरी है। इसके लिए मन लगाकर समर्पण भाव से अध्ययन करना आवश्यक है।
प्राध्यापकों ने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ण अनुशासन में रहकर अध्ययन करना चाहिए। महाविद्यालयी शिक्षा में सर्वांगिण विकास होता है। विद्यार्थी को वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में अच्छा अध्ययन व नियमित कक्षाएं लेकर दृढ़निश्चयी बनकर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। शिक्षक बनने के लिए किन-किन विषयों पर खुद का ध्यान केंद्रित करना है। कैसे पढ़ाई करनी है। किन-किन लेखकों की पुस्तकों का अध्ययन करना है।

भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद b.ed कॉलेज

सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय बताते कहा कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है।
कई छात्र-छात्राओं ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर शिक्षक बनकर दिखाएंगे। खुद से संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार ने करते हुए सभी शिक्षकों का परिचय कराया। बीएड द्वितीय वर्ष की नायला हसन, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा कुमारी, माला कुमारी, नेता कुमारी ने स्वागत गान से महाविद्यालय के प्राचार्य, अतिथियों, शिक्षकों एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को स्वागत किया।

मौके पर नीतू जायसवाल, डा. राज आर्यन, प्रभात कुमार, सहायक प्रोफेसर अखिलेश सिंघल, अनूप कुमार कन्नौजिया, रामचंद्र यादव, विनोद कुमार, मो. सोहेल अहमद, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, विकाश कुमार, अमीत कुमार, संजय शर्मा, बीएड-डीएलएड ( द्वितीय वर्ष) के छात्र-छात्राओं,अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : निशांत राज, तस्वीरः आशीष कुमार

Share
  • Related Posts

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    देहरादून। जस्टिस सूर्यकांत ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लेखक गांव का भ्रमण करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायालय तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक…

    Share

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कैमूर (भभुआ)। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कैमूर जिले में तीन चरणों में आयोजित की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक