प्रेस क्लब डेहरी ने मनाया होली मिलन समारोह,जमकर उड़े गुलाल

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रेस क्लब डेहरी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को शाम एनिकट स्थित महादेव कैफे एंड रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया जिसमें अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरों को बधाई दी। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने जमकर मनोरंजन किया और होली की मस्ती में झूमते नजर आए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पांडेय ने पत्रकारों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम, उत्साह, रोमांच व भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है। होली हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अतिथियों ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अंहकार मिटाने वाला त्यौहार हैं। जो प्रेम की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा मौका है कि जब हम अपने सभी मित्रों, परिवार के साथ मिलकर प्यार और समर्पण की भावना को बढ़ाते हैं।

क्लब के अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा ने सभी सदस्यों को गुलाल का तिलक लगा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं व कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति का विशेष पर्व है, इस दिन सभी पूरे उत्साह व उल्लास के साथ होली का पर्व मनाते हैं।

रंगोत्सव समारोह के दौरान उपाध्यक्ष मदन कुमार ने पारंपरिक होली गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर सचिव मुकेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, संरक्षक जगनारायण पाण्डेय, चंद्रगुप्त मेहरा, रामावतार चौधरी, विकास चंदन, कमलेश कुमार मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, निशांत राज, जय प्रकाश मौर्य ‘जोगी’ शमशेद खां व अन्य मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    नई दिल्ली- कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

    Share

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में माइक्रोबायोलॉजी जैसे चिकित्सा शिक्षा जगत के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर राज्य स्तरीय सम्मेलन बीआर माइक्रोकोन 2025 की मेजबानी गोपाल नारायण सिंह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

    नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

    विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

    परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़