जीएनएसयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता नारायण युवोत्सव 2025 का समापन

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अन्तर्गत 8 मार्च से चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता नारायण युवोत्सव -2025 का समापन सोमवार को हो गया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सभी संकाय के छात्रों द्वारा अनुशासित एवं खेल भावना से कार्यक्रम को संपादित किया जाना हम सबको गौरवान्वित कर रहा है। इसी प्रकार हमेशा आयोजन को सफल बनाने में छात्रों की भूमिका होनी चाहिए।

नारायण युवोत्सव 2025 में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के अनुसार बास्केटबॉल में छात्रों की टीम में नारायण मेडिकल कॉलेज विजेता रहा जबकि फार्मेसी कॉलेज उपविजेता रहा।इसी प्रकार छात्राओं के प्रतिस्पर्धा में नारायण वर्ल्ड स्कूल प्रथम जबकि प्रबंधन संस्थान द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में कृषि विज्ञान के छात्रों ने बाजी मारी जबकि छात्राओं में प्रबंधन की टीम विजयी रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्र विजई रहे जबकि छात्राओं के प्रतियोगिता में प्रबंधन ने बाजी मारी। फुटबॉल नारायण मेडिकल कॉलेज के नाम रहा।

इसी प्रकार क्रिकेट में फार्मेसी के छात्रों ने बाजी मारी जबकि नारायण मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जीत हासील की। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में फार्मेसी के छात्र विजई रहे वहीं नर्सिंग की छात्राएं विजयी रही। जबकि शतरंज में नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं दोनों ही कप को अपने नाम किया। बैडमिंटन के एकल प्रतियोगिता में विधि संकाय के छात्र विजई रहे जबकि डबल में नारायण मेडिकल कॉलेज ने विजय हासिल की। इसी प्रकार छात्राओं में सिंगल और डबल दोनों ही खिताब नारायण मेडिकल कॉलेज के नाम रहा। एथलेटिक्स में प्रबंधन की स्पृहा बदानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर की रेस, डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट तीनों में विजय हासिल की जबकि भाला फेंक में नर्सिंग के सोनम पांडे छात्राओं में तथा आशीष कुमार छात्रों में विजयी रहे।

कार्यक्रम के समन्वयक राजीव रंजन, खेल अधिकारी पंकज कुमार सिंह एवं सहायक खेल अधिकारी पूजा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ. प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. मोनिका सिंह एवं निरुपमा सिंह की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

Share
  • Related Posts

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में व्यापक बदलाव करने…

    Share

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    हर साल 26 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है। यह समझना बेहद जरूरी है कि मनुष्य के स्वार्थ…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब