पारा लीगल स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण, विधिक जागरूकता मजबूत करने की पहल

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पैरवी एवं नारायण स्कूल ऑफ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में पारा लीगल स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को विधिक अधिकारों, न्यायिक प्रक्रियाओं तथा समुदाय स्तर पर कानूनी सहायता प्रदान करने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में पटना से आए विशेषज्ञ सुनील कुमार झा ने बाल अधिकार, महिला संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम और कानूनी सहायता सेवाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

पैरवी के कार्यक्रम अधिकारी दीनबंधु वत्स ने विधि के जोखिम में फंसे किशोरों एवं जेल में बंद गरीब व्यक्तियों को मुफ्त जमानत दिलाने की योजना पर प्रकाश डाला। वहीं बाल अधिकार कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारा लीगल स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे जरूरतमंदों तक सुलभ न्याय पहुंचाने में प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। बाल कल्याण समिति रोहतास के सदस्य ददन पाण्डेय ने किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को कानूनी प्रावधानों की बुनियादी समझ दी गई, जबकि दूसरे दिन व्यावहारिक प्रशिक्षण, केस स्टडी और समूह चर्चा के माध्यम से उनकी दक्षता को और मजबूत किया गया। साथ ही पहले दिन स्वयंसेवकों को किशोर न्याय परिषद का भ्रमण कराकर उसकी कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की पहल समाज में न्याय की पहुंच को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर कई विधि विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन