दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। नगर थाना परिसर में दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बैठक में शामिल हुए दोनों समुदायों के गणमान्य, बुद्धिजीवि व जनप्रतिनिधियों से आने वाले पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकआस्था के प्रतीक छठ पर्व में डेहरी के सोन नदी के विभिन्न घाटों पर भारी संख्या में काफी भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखकर छठ पूजा समिति के सदस्य एवं नगर पूजा समिति मुहर्रम कमेटी के लोगों ने उक्त आने वाले पर्व में सहयोग करने को कहा गया। महापर्व को देखते हुए सुरक्षा के साथ व्रतियों को समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। सोन नदी के किनारे बैरिकटिंग करने, गोताखोर की व्यवस्था करने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने, ड्रॉप गेट बनाने सहित सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की गई।

पुलिस निरीक्षक सह डेहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में विशेष पुलिस गश्त की जाएगी। सुरक्षा के ख्याल से छठ मेला में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। बैठक में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि डेहरी सोन नदी के विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है इसको लेकर पुलिस के तरफ से विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की तथा सोन नदी में पानी की लेबल को लेकर अवगत कराया। इस मौके पर एएसपी कोटा किरण कुमार, डेहरी बीडीओ अजीत कुमार, अनुमंडलीय स्वास्थ्य प्रबंधक राणा राजेश, टाउन जेई प्रमोद कुमार, सिटी मैनेजर आफताब आलम के साथ संजय सिंह बालाजी, विनय बाबा, नगर मुहर्रम कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शाहनवाज खान, अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह, समाजसेवी गुड्डू चन्द्रवंशी, धनंजय यादव, प्रमोद महतो, तपेश्वर सिंह, कुंवर सिंह, संजय गुप्ता, अरुण शर्मा, दिनेश निषाद सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ, जमुहार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

    Share

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस–2026 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान