जीएनएसयू में आयोजित चार दिवसीय मेटामोरफोसिस 2.0 कार्यक्रम का समापन, छात्र-छात्राओं ने किया अच्छा प्रदर्शन

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता।मेटमोरफोसिस के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में अपने खेल मैदान का लाभ उठाते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज की टीम ने ओवरऑल अच्छा प्रदर्शन किया है। फिर भी कई प्रमुख खेलों में अन्य मेडिकल कॉलेज की टीमों ने विजय प्राप्त कर अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम के समन्वयक डा. कुमार अंशुमान ने रविवार को बताया कि क्रिकेट में अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज गया को हराकर नारायण मेडिकल कॉलेज ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है जबकि वॉलीबॉल में नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल को पराजित करते हुए चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज, पलामू ने विजय प्राप्त किया है।

इसी प्रकार युगल गीत एवं ग्रुप डांस में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की टीम विजई रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा अभिनीत फैमिली बिजनेस को प्रथम स्थान, कलयुग को दूसरा स्थान जबकि हजारों ख्वाहिशे ऐसी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

फैशन शो में भारत के वीर टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार गाने के कार्यक्रम में सौरभ त्रिवेदी प्रथम, डा. सौम्या द्वितीय और अंशुमन तृतीय स्थान पर रहे जबकि युगल गीत में हिमाद्री एवं केसरी प्रथम, सौरव एवं शिवानी द्वितीय और अर्पित एवं संभव की टीम तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में नारायण मेडिकल कॉलेज की हर्षिता ने बाजी मारी जबकि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के मयूरी दूसरे स्थान पर रहे तथा तीसरे स्थान पर नारायण मेडिकल कॉलेज की खुशबू रही। फेस पेंटिंग में तीनों पुरस्कार नारायण मेडिकल कॉलेज को ही गया जबकि रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हजारीबाग ने प्राप्त किया। कविता कार्यक्रम में हिंदी में प्रथम स्थान अतुल रंजन द्वितीय स्थान आतिश कुमार राज तथा तृतीय स्थान प्रियांशु राज ने प्राप्त किया जबकि अंग्रेजी में अनुष्का सेन ने प्रथम, डा. मोना सुमन द्वितीय और अमन चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया।आज के मेटा टॉक के मुख्य अतिथि कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कुलपति डा. महेंद्र कुमार सिंह ने चिकित्सा शिक्षा के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को समाज और देश के लिए लगन से सेवा करने की नसीहत दी तथा उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन मोटा मॉर्फोसिस के समन्वयक डा. कुमार अंशुमान ने किया। इस अवसर पर सभी संकायों के अध्यक्ष वरीय शिक्षक गण एवं चिकित्सा शिक्षा के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी श्रीअरविन्द सोसायटी के 24वें वार्षिक सम्मेलन में राष्ट्रवाद, राधा की तीर्थयात्रा और पूर्ण योग…

    Share

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दीपावली पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम